बंजारी पंचायत में चबूतरा निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

सिंगरौली। जनपद पंचायत देवसर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजारी में हाल ही में पंचायत भवन के पास बनाए गए सार्वजनिक चबूतरे की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा बनी हुई है। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ ही समय बाद चबूतरे की स्थिति कमजोर दिखाई देने लगी है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत भवन के पास तथा एक अन्य स्थान पर बने चबूतरों में उपयोग की गई सामग्री और निर्माण प्रक्रिया अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं प्रतीत होती। उन्होंने बताया कि दोनों निर्माण कार्यों की लागत लगभग 1 लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

इसके अलावा, ग्रामीणों ने पंचायत भवन के नियमित संचालन को लेकर भी असुविधा जताई है। उनका कहना है कि पंचायत भवन सीमित दिनों में ही खुलता है, जिससे आमजन को अपने कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

.....

Next Post

जैन मंदिर में बड़ी चोरी, नकाबपोशों ने उड़ा ली अष्टधातु व चांदी की प्रतिमाएं

Mon May 4 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में स्थित नवग्रह जिनालय जैन मंदिर में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है. नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में घुसकर अष्टधातु और चांदी की प्रतिमाएं सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.जानकारी के मुताबिक […]

You May Like