अमल-शहबाज को रोहित शेट्टी ने सुनाई खरी-खोटी

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में इस बार रोहित शेट्टी घरवालों की जमकर क्लास लगाते नजर आएंगे। शहबाज और अमल को खूब सुनाएंगे, जबकि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट की तारीफ करेंगे।

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार एपिसोड में इस बार भी सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी कमान संभालने वाले हैं। द-बैंग टूर में बिजी होने के कारण सलमान अनुपस्थित रहे, लेकिन रोहित ने आते ही घर में फैले ‘बायस्ड शो’ वाले नैरेटिव पर कड़ा एक्शन लिया। हालांकि, इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं हुआ है और वोटिंग लाइन्स 21 नवंबर तक खुली रहेंगी, यानी सभी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स अगले शुक्रवार तक सुरक्षित हैं।

रोहित शेट्टी ने अमल मलिक और शहबाज को बिग बॉस, एंडेमॉल, क्रिएटिव टीम और कलर्स टीवी को बायस्ड कहने पर खूब लताड़ा। दोनों ने शो को अनफेयर बताकर उसकी इज्जत पर सवाल उठाए थे। अमल ने अपनी सफाई देने की कोशिश की, लेकिन इससे रोहित और भड़क गए। उन्होंने साफ कहा“बिग बॉस की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं होगी।”

Next Post

बिहार में एनडीए सरकार बनने का भाजपा कार्यालय पर मना जश्न

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग गठबंधन की एतिहासिक विजय पर भाजपा कार्यालय पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, मंत्री तुलसीराम सिलावट और नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. भाजपा कार्यालय के बाहर महिलाओं ने नृत्य किया. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को […]

You May Like