कोर्ट का नोटिस तामील कराने पहुंचे प्रधान आरक्षक से अभद्रता

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड पर एक घर में कोर्ट का नोटिस तामील कराने पहुंचे संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ अभद्रता की गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।पुलिस के मुताबिक संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष पटेल ने रविवार को गोरखपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ड्यूटी दौरान मुंशी द्वारा उसे अजीत आनंद निवासी ग्वारीघाट रोड आदर्श नगर गोरखपुर, उच्च न्यायालय जबलपुर के परिपालन में एक नोटिस तामील के लिए दिया गया। जिसे लेकर वह गोरखपुर थाना क्षेत्रांतर्गत नोटिसी अजीत आनंद के घर आया था।

अजीत आनंद के न मिलने से उनकी पत्नी से अजीत आनंद के संबंध में पूछा गया उन्होंने बताया कि वह अभी घर पर नहीं है तो उन्हे बताया कि उच्च न्यायालय से आपके पति अजीत आनंद का नोटिस आया। जिसे संजीवनी नगर थाने से तामील करने आया हूं। नोटिस को अजीत आनंद की पत्नी को तामील कराकर थाने से प्राप्त एक और नोटिस का तामील करने गोरखपुर गुरूद्वारे के पीछे जा रहा था, तभी रास्ते में बंदरिया तिराहे के पास मोबाइल पर अजीत आनंद के मो.नं. से फोन आया जिन्होंने अभद्रता करते हुए गालीगलौच करते हुए फोन काट दिया।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का एयरपोर्ट खजुराहो पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया स्वागत

Mon Dec 8 , 2025
दमोह: विभागीय समीक्षा बैठक और मंत्री परिषद की बैठक में सम्मिलित होने के लिए खजुराहो एयरपोर्ट पहुुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, […]

You May Like