पचोर: नगर के वार्ड 3 में मोक्षधाम के निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति हो गई है. वार्ड में स्थित पुराने मुक्तिधाम को मोक्षधाम का स्वरुप प्रदान करते हुए यहां निर्माण कार्य के साथ सौंदर्यीकरण किया जाएगा. एक करोड़ से अधिक की लागत से मोक्षधाम का निर्माण किया जाएगा.जानकारी के अनुसार नपा द्वारा वार्ड 3 में बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के पीछे स्थित मुक्तिधाम परिसर में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से मोक्षधाम का निर्माण किया जाएगा.
इसकी प्रशासकीय हो गई है अब जल्द ही टेंडर की प्रकिया शुरु होगी. गौरतलब है कि वार्ड 3 से नगर के मुख्य मुक्तिधाम की दूरी करीब डेढ़ किमी है. जिसके कारण किसी शवयात्रा को वहां तक पहुंचने में काफी लम्बा सफर तय कर नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. अब वार्ड 3 में ही मोक्षधाम बनने से काफी सुविधा होगी. मोक्षधाम में 1 शेड, 1 श्रद्धांजलि सभा हॉल, एक स्टोर रुम, बैठक हेतु दो छतरी का निर्माण होगा. मोक्षधाम में एक मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा. साथ ही यहां ग्यारहवें के कार्यक्रम हेतु भी बैठक व्यवस्था रहेगी.
