इंदौर पश्चिम क्षेत्र को बड़ी सौगात

इंदौर: शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम जुड़ गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के प्रयासो पर पंख लग गए है दरअसल चंदन नगर से कालानी नगर को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को आखिरकार राज्य शासन की अंतिम मंजूरी मिल गई है। शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी करते ही परियोजना की सभी औपचारिकताएँ पूरी हो गई हैं।

एक ऐतिहासिक कदम जो वर्षों से नहीं हो पाया, अब होगा पूरा कई सालों से यह सड़क केवल प्रस्तावों और बैठकों तक सीमित थी। लेकिन इस बार महापौर के कठोर प्रयास और तेज़ प्रशासनिक कार्रवाई, समयबद्ध टेंडर, और राज्य शासन की त्वरित स्वीकृति ने इस परियोजना को जमीन पर उतारने का रास्ता साफ कर दिया है।

परियोजना की बड़ी उपलब्धियां
– 18 मीटर चौड़ी नई सड़क पश्चिमी क्षेत्र के लिए बेहद अहम।
– 20 करोड़ रुपये की लागत फंडिंग मास्टर प्लान में बची राशि से।
– टेंडर और वर्क ऑर्डर पहले ही जारी कार्य शुरू होने में अब कोई अड़चन नहीं।
– शासन का गजट नोटिफिकेशन जारी कानूनी प्रक्रिया 100% पूर्ण।

पश्चिमी क्षेत्र के लिए गेम चेंजर क्यों?
– यह सड़क पश्चिमी इंदौर के लिए सीधा, तेज और भीड़ भाड़ से मुक्त मार्ग प्रदान करेगी।
– एयरपोर्ट रोड के कालानी नगर चौराहे से धार रोड के चंदन नगर चौराहे तक यह नया कॉरिडोर ट्रैफिक लोड वितरित करेगा और पश्चिमी रिंग रोड का वैकल्पिक मार्ग बनेगा।
– इसके अलावा नंदन नगर और नगीन नगर के पास करीब 800 मीटर सड़क को भी मास्टर प्लान में शामिल किया गया है, जिससे इन आबादी वाले इलाकों में भी यातायात सुगम होगा।
चुनौतियाँ भी बड़ी, लेकिन तैयारी पूरी
सड़क निर्माण क्षेत्र में 200 से अधिक अवरोधक/बाधक मिलेंगे, जिन्हें हटाने के लिए नगर निगम पहले से तैयार है।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा
शासन से मंजूरी मिल चुकी है। सभी दावे आपत्तियाँ निपटाकर फाइल भेजी गई थी और अब गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। यह सड़क पश्चिमी क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी होगी और विकास को नई दिशा देगी।”

Next Post

करैरा में वकील मर्डर का मुख्य आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार

Sun Feb 15 , 2026
शिवपुरी:बहुचर्चित वकील हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करैरा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज मर्डर केस के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश […]

You May Like