हवा में गोलियां चलाने वाला वीडियो वायरल, युवक ने कहा–पुरानी क्लिप

इंदौर. शहर में एक युवक के हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग करते हुए दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही पुलिस हरकत में आ गई है.

वायरल फुटेज शौर्य राजपूत नाम के युवक का है, जो खुद को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा बताता है. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में यह क्लिप डाली गई थी, जिसमें वह शादी समारोह की भीड़ के बीच पिस्टल दागता नजर आता है. सोशल मीडिया पर सक्रिय इस युवक ने कई भाजपा नेताओं के साथ अपनी फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रखे हैं. वीडियो सामने आते ही सवाल उठे तो शौर्य ने एक अलग बयान जारी कर मामला शांत करने की कोशिश की. उसने दावा किया कि यह घटना चार साल पुरानी है और बिहार के कटिहार में एक शादी के दौरान शूट की गई थी. उधर, यह भी सामने आया कि 5 दिसंबर को भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा की बारात में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस के दो नोटिस भेजे जाने के बावजूद वे अब तक बयान देने नहीं पहुंचे हैं. एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि वायरल वीडियो पर जांच शुरू कर दी गई है. टीम यह भी पड़ताल कर रही है कि हथियार कहां और किस लाइसेंस पर इस्तेमाल किया था, तथा वीडियो अपलोड करने का उद्देश्य क्या था.

Next Post

पैसा जमा कराकर ज्यादा देने की लालच देकर सैकड़ो लोगो के साथ ठगी

Fri Dec 12 , 2025
रीवा। रीवा का एक ऐसा नटवरलाल जिसने एक नहीं दो नहीं तकरीबन 200 लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया. पैसों को लेकर अधिक लाभ देने का लालच दिया गया और कुछ समय बाद तकरीबन 200 लोग उसके ठगी का शिकार हो गए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों […]

You May Like