पैसा जमा कराकर ज्यादा देने की लालच देकर सैकड़ो लोगो के साथ ठगी

रीवा। रीवा का एक ऐसा नटवरलाल जिसने एक नहीं दो नहीं तकरीबन 200 लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया. पैसों को लेकर अधिक लाभ देने का लालच दिया गया और कुछ समय बाद तकरीबन 200 लोग उसके ठगी का शिकार हो गए

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे फरियादियों ने बताया कि घोघर निवासी मोहम्मद अली अंसारी उर्फ सुक्खू नामक व्यक्ति के द्वारा उनके पैसों को कुछ ही समय में अधिक लाभ के साथ वापस करने का दावा किया था लोगों ने पैसे लगाए और आरोपी उन्हें लाभ देता गया जब एक नेटवर्क तैयार हो गया तो आरोपी ने तकरीबन 200 लोगों से करोड़ों रुपए एकत्रित किया और पैसा देने से मुकर गया. फरियादियों का कहना है कि आरोपी ने अधिक राशि नगद के रूप में ली है जबकि काफी पैसा ट्रांजैक्शन करके भी लिया थाना स्तर पर मामले की शिकायत की गई लेकिन आरोपी बीमारी का बहाना बात कर बचता रहा बताया जा रहा है कि तकरीबन 200 लोगों से करोडो रुपए तक की ठगी की गई. अब आरोपी का परिवार उल्टा देनदारों को ही गंभीर मामलों में फंसने की धमकी दे रहा है. अपना सब कुछ खो चुके फरियादी अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की फरियाद लेकर पहुंचे हैं बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद अली उर्फ सुक्खू के ऊपर जब दबाव बना तो उसने लोगों को फर्जी चेक भी दे दिया लेकिन सभी चेक बैंक से वापस आ गए कुछ ऐसे फरियादी भी है जो कुछ फायदे की लालच में अपना सब कुछ बेचकर दे चुके हैं. एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की गई है.

Next Post

रालामण्डल की पहाड़ियों में हाईटेक ड्रोन ने तेंदुए की तलाश में रातभर भरी उड़ान

Fri Dec 12 , 2025
इंदौर. देवगुराड़िया और रालामण्डल इलाके में पिछले तीन महीनों से तेंदुए की हलचल लगातार देखी जा रही है. वन विभाग ने इस पर नियंत्रण के लिए हाईटेक ड्रोन से रात में निगरानी अभियान शुरू किया है. कल रात रालामण्डल की पहाड़ियों से पायलट प्रोजेक्ट के तहत ड्रोन ने लगभग 2 […]

You May Like