
ग्वालियर। किसी भी शहर का यातायात ही उस शहर की पहचान होती है और सुव्यवस्थित यातायात की वजह से ही शहर की एक अच्छी इमेज बनती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के हमे प्रभावी प्रयास करने होंगे। यह बात पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में ‘यातायात व्यवस्था संबंधी बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना ने कही।
बैठक में आईजी ग्वालियर जोन अरविन्द कुमार सक्सेना ने उपस्थित यातायात के पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शहर का यातायात ही उस शहर की पहचान होती है और सुव्यवस्थित यातायात की वजह से ही शहर की एक अच्छी इमेज बनती है। इसलिए सीमित संसाधनों में ही शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के प्रभावी प्रयास करने होंगे। पुलिस अधिकारियों को अपराध की तरह यातायात को भी गंभीरता से लेने की आवश्यकता है क्योंकि यातायात व्यवस्था से आम आदमी का सीधा वास्ता है।
