केपटाउन, 02 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपिनशिप के फाइनल से पहले इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को टीम का सलाहकार कोच नियुक्त किया है।
38 वर्षीय ब्रॉड नौ जून को अभ्यास के दौरान सलाहकार के रूप में काम करेंगे। एशेज 2023 के आखिर में रिटायर होने के बाद ब्रॉड की कोचिंग में पहली भूमिका होगी।
11 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की तैयारी में मदद करेंगे। ब्रॉड नौ जून होने वाले अभ्यास सत्र में टीम के साथ जुड़ेंगे।
ब्रॉड ने 167 टेस्ट मैचों में 604 विकेट लिए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे अधिक 153 विकेट लिये है।
Next Post
आईपीएल के क्वालीफायर दो में धीमी ओवर गति के लिए अय्यर, हार्दिक पर लगा जुर्माना
Mon Jun 2 , 2025
अहमदाबाद 02 जून (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के दूसरे क्वालीफायर मैच में धीमी गति से ओवर करने के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है। रविवार रात अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालिफायर दो […]

You May Like
-
2 months ago
पटेल की नाराजगी, कांग्रेस की दुविधा
