मल्टी के साथ-साथ आसपास के 440 घरों का सर्वे, सैंपल लिए

ग्वालियर। सागरताल के पास स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाली 15 साल की बच्ची को बीते रोज जापानी इंसेफेलाइटिस होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ.महेंद्र पिपरौलिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम भेजकर उस मल्टी की लोगों की स्क्रीनिंग कराई।

यहां जिन लोगों को बुखार या अन्य बीमारी के लक्ष्ण मिले हैं उनके सैंपल लिए गए। 15 साल की बच्ची में होने की पुष्टि हुई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मलेरिया विभाग के अधिकारियों की देखरेख में गई टीम ने टंकी वाले हनुमान मंदिर के समीप बनी मल्टी के साथ-साथ आसपास के 440 घरों का सर्वे किया। यहां उन्हें मल्टी के नीचे गंदगी मिली, लेकिन आवारा सुअर आसपास दिखाई नहीं दिए। सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज जिस सरकारी मल्टी में रह रहा है उस मल्टी के साथ-साथ आसपास के घरों में जिन लोगों को जापानी इंसेफेलाइटिस से मिलते-जुलते लक्षण जैसे तेज बुखार आना, गर्दन में अकड़न,सिरदर्द, घबराहट और सर्दी के साथ कंपकंपी आने वाले लक्षण आ रहे होंगे उन सभी मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है जिससे अगर किसी अन्य व्यक्ति में ये लक्षण हों तो उसे तुरंत इलाज मिल सके।

Next Post

अमेरिका या किसी देश में अवैध आव्रजन के खिलाफ है भारत : सरकार

Fri Jan 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 जनवरी (वार्ता) सरकार ने आज कहा कि वह अमेरिका या किसी भी देश में अवैध आव्रजन के खिलाफ है क्योंकि यह संगठित अपराध से जुड़ा है और अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले जिन लोगों की राष्ट्रीयता सत्यापित होगी, उन्हें स्वदेश वापस लाने में भारत सरकार […]

You May Like