देश में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, एक और भारतीय एलपीजी टैंकर ने हार्मुज जलडमरूममध्य किया पार

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और 20 हजार टन एलपीजी से लदे भारत के एक और गैस टैंकर ने हार्मुज जलडमरूममध्य सुरक्षित पार कर लिया है।

सरकार ने शनिवार को फिर दोहराया कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और शुक्रवार को 51.5 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित किए गए।

भारत के ध्वज वाले एलपीजी पोत जग विक्रम ने लगभग 20,400 टन एलपीजी के साथ सुरक्षित रूप से होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। सरकार की अपील के बाद अब तक 26,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस कर दिए हैं।

सरकार ने लोगों से एक बार फिर अपील की है कि वे पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी से बचें और जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे डिजिटल बुकिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करें और वितरकों के पास जाने से बचें। नागरिकों को पीएनजी तथा इलेक्ट्रिक या इंडक्शन कुकटॉप जैसे वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।वर्तमान स्थिति के दौरान सभी नागरिकों से अपने दैनिक उपयोग में ऊर्जा की बचत करने का आग्रह किया जाता है।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पिछले 8 दिनों में 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों के लिए लगभग 2,900 जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं।

सरकार ने कहा है कि अब तक 2,009 से अधिक भारतीय नाविकों को खाड़ी क्षेत्र से सुरक्षित वापस लाया गया है। पिछले 24 घंटों में 81 भारतीय देश लौटे हैं।

भारतीय मिशन और पोस्ट भारतीय नागरिकों के लिए चौबीसों घंटे हेल्पलाइन और सक्रिय सहायता जारी रखे हुए हैं

 

Next Post

केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर उत्पाद शुल्क में भारी बढ़ोतरी की

Sat Apr 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के बीच “मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए” निर्यात किये जाने वाले डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इसके अलावा, सड़क एवं अवसंरचना उपकर के रूप में लगाये जाने वाले अतिरिक्त […]

You May Like