कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर बैठक

जबलपुर: कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान का जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम 19 मार्च से शुरू हो चुका है और 30 जून तक चलेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को पिछले वर्ष के अनुभवों के आधार पर इस वर्ष भी प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए विविध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

सभी विभाग अपने भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाएँ और 15 दिन के भीतर कार्य पूरा करें। बोरी बंधान कार्यों में प्रगति सुनिश्चित की जाए और समाज के संगठनों को जल संरक्षण में सहभागी बनाया जाए। बैठक में एमपीआरडीसी के जीएम अनिल राठौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत, सभी जनपद सीईओ, सीडीपीओ और मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जल संरचनाओं का होगा निर्माण और सुधार बैठक में निर्णय लिया गया कि अभियान के तहत नवीन जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण,पुराने जल स्रोतों की सफाई एवं जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों में प्रदूषण नियंत्रण, जल वितरण संरचनाओं की सफाई मानसून के लिए पौधारोपण तैयारियां आदि सभी कार्य समाज और विभागों की सहभागिता से किए जाएंगे। बैठक में यह भी कहा गया कि अभियान के कार्यों को माय भारत पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा और राज्य स्तर पर जिले की रैंकिंग की समीक्षा की जाएगी। पिछले वर्ष अधूरे कार्यों को पूर्ण करना और प्राचीन जल स्रोतों का पुनर्जीवन करना प्राथमिकता होगी।

Next Post

अवधपुरी में प्रभु श्रीरामकथा स्थल का भूमिपूजन

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर: तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामनान्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा के आयोजन के लिए कथा स्थल का भूमिपूजन आयुर्वेद कॉलेज मैदान, गौरीघाट में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघवदेवाचार्य, जगद्गुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरान्द, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ राधे चैतन्य, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजारामचार्य, […]

You May Like