जबलपुर: तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामनान्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की श्रीराम कथा के आयोजन के लिए कथा स्थल का भूमिपूजन आयुर्वेद कॉलेज मैदान, गौरीघाट में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जगद्गुरु सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी राघवदेवाचार्य, जगद्गुरु डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरान्द, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ राधे चैतन्य, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजारामचार्य, स्वामी रामभारती, साध्वी मैत्री दीदी उपस्थित रहे। भूमिपूजन में राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी, विधायक अजय विश्नोई, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, स्वागत समिति संयोजक गुलशन मखीजा, आयोजन समिति अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, सचिव अखिल मिश्रा सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
श्रीराम कथा स्थल का नाम ‘अवधपुरी’ रखा गया है। डॉ जितेंद्र जामदार ने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म अवधपुरी में हुआ था, इसलिए सभी की सहमति से कथा स्थल का नाम यही रखा गया। कथा आयोजन हेतु दत्त भजन मंदिर, गोलबाजार में स्थानीय कार्यालय बनाया गया है, जिसमें प्रतिदिन सुबह 10 बजे प्रमुख सदस्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पं रोहित दुबे, पं ब्रजेश दीक्षित, पं राधेश्याम शास्त्री, गुलशन मखीजा, डॉ जितेंद्र जामदार सहित आयोजन और व्यवस्था समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
