भोपाल:राजधानी में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया। इस बार भोपाल संभाग के आयुक्त कार्यालय को निशाना बनाते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया तथा एहतियातन पूरे कार्यालय परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया।मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची और सघन जांच शुरू की गई। सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध स्थान की बारीकी से तलाशी ले रही हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राजधानी के पीपुल्स अस्पताल और एम्स भोपाल को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Post
कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार क़ो दिया ज्ञापन
Mon Mar 23 , 2026
शिवपुरी: ब्लॉक किसान कॉंग्रेस एवं कॉंग्रेस कमेटी नरवर के नेतृत्व में किसानों की विभिन्न समस्याओ व बढ़ते गैस के दाम एवं बढ़ती गैस की कालाबाजारी से हों रही आमजन क़ो समस्याओ क़ो लेकर विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार नरवर क़ो ज्ञापन दिया गया। सभी कांग्रेसजन कॉंग्रेस कार्यालय नरवर (एक खम्बी) पर […]
