पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में सरपंचों के चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान

जयपुर 24 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत प्रथम चरण में 3314 ग्राम पंचायतों में शनिवार को सरपंचों के चुनाव में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार 16 जिलों अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़ , जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलौदी, राजसमंद, सिरोही एवं उदयपुर की 104 पंचायत समितियों की 3314 ग्राम पंचायतों में सरपंचों के लिए मतदान सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण तरीके से शुरु हुआ और शाम छह बजे तक चला और इस दौरान 80.09 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि अभी अंतिम आंकड़े आना शेष हैं।

शाम छह बजे तक बाड़मेर जिले की मांगता पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 91.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि इस दौरान सबसे कम 56.82 प्रतिशत मतदान पाली जिले में रानी स्टेशन पंचायत समिति क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया।

इससे पहले सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के बाद पहले तीन घंटों दस बजे तककरीब 20 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान ने गति पकड़ी और अपराह्न एक बजे तक मतदान 45 प्रतिशत तक पहुंच गया। अपराह्न तीन बजे तक 61.87 प्रतिशत मतदताओं ने अपने वोट डाले।

सरपंचों चुनाव के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना शुरु कर दी गयी।

 

Next Post

जहरीले सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत

Sat Oct 24 , 2026
छिंदवाड़ा। जिले में जहरीले सांप के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना पांढुर्णा थाना क्षेत्र के पनिहारी गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सगराम कामड़े वर्ष को जहरीले सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने […]

You May Like