3 अक्टूबर को भोपाल आ सकते हैं अमित शाह, पशुपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 3 अक्टूबर को भोपाल दौरा प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाह भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं।सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सहकारिता और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं तथा प्रदेश में डेयरी गतिविधियों के विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।
शाह के दौरे के दौरान सहकारिता एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का शुभारंभ या लोकार्पण किए जाने की भी संभावना है। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से नवीन आपराधिक कानूनों और आपराधिक न्याय प्रणाली से संबंधित प्रदर्शनी भी प्रस्तावित कार्यक्रम का हिस्सा बताई जा रही है।
अमित शाह के भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश भाजपा संगठन से जुड़े नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की संभावना भी है। हालांकि, बैठकों और अन्य कार्यक्रमों का अंतिम स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
शाह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। उनके दौरे का विस्तृत और आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी होना बाकी है।

Next Post

नवानगर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई चोरी

Sun Sep 27 , 2026
सिंगरौली :नवानगर थाना क्षेत्र के माजन कला में सूने मकान को निशाना बनाकर की गई चोरी का पुलिस ने अपराध दर्ज होने के महज चार घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो विधि-विरुद्ध बालकों को दस्तयाब किया है, जबकि वारदात में शामिल एक अन्य विधि-विरुद्ध बालक की […]

You May Like