ग्रीष्मकालीन समर कैंप का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

ग्वालियर: पुरानी छावनी स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन में ग्रीष्मकालीन समर कैंप के समापन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण ग्वालियर रहे। विशिष्ट अतिथियों में अल्पेद्रा यादव मंडल अध्यक्ष, भाजपा पुरानी छावनी, गोविंद राठौर सह कोषाध्यक्ष, ग्वालियर ग्रामीण, श्रीपवैया जिला उपाध्यक्ष, भाजपा ग्रामीण एवं श्री रावत जिला मंत्री, भाजपा ग्रामीण ग्वालियर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अशरफ, को-डायरेक्टर अनीस, प्रिंसिपल सुनीता यादव एवं कराटे कोच सूरज राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को कराटे, डांस, मेहंदी, आर्ट्स एंड क्राफ्ट सहित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

समारोह में सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अतिथियों एवं अभिभावकों के समक्ष सीखी गई गतिविधियों का प्रदर्शन किया।अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह में समर कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए ग्वालियर कांग्रेस आज शाम मशाल जुलूस निकालेगी

Sun Jun 14 , 2026
ग्वालियर: देश के लाखों विद्यार्थियों की मेहनत और सपनों से जुड़े नीट पेपर लीक और इस मामले में जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ग्वालियर कांग्रेस द्वारा आज रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला जायेगा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा एवं […]

You May Like