ब्राज़ील में मेथेनॉल विषाक्तता से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हुई

साओ पाउलो, 21 अक्टूबर (वार्ता) ब्राज़ील में मेथेनॉल युक्त आसुत पेय पदार्थों से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि सात अन्य मौतों की जाँच अभी भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सितंबर के महीने में जिन, वोदका और व्हिस्की जैसे आसुत पेय पदार्थों में मेथेनॉल (मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त अल्कोहल) की मिलावट कई क्षेत्रों, खासकर दक्षिण-पूर्वी राज्य साओ पाउलो के बार और वितरकों में हुई।

पुलिस ने तब से अवैध गोदामों से बोतलें और लेबल जब्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

पिछले सप्ताह की तुलना में दो और मौतों की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय के अनुसार साओ पाउलो में छह, पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में दो और दक्षिण में पराना में एक व्यक्ति की मौत हुई।

साओ पाउलो में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जहाँ 38 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 19 की जाँच चल रही है।

Next Post

धन्यवाद और प्रशंसा की आदत से जीवन में आएगी सकारात्मकता

Tue Oct 21 , 2025
भोपाल। मुनि श्री प्रमाणसागर ने कहा कि जिस व्यक्ति के जीवन में कृतज्ञता का अभाव होता है, उसमें सद्गुण नहीं पनपते। उन्होंने कहा, कुरल काव्य में लिखा है कि पापों का प्रायश्चित हो सकता है, पर कृतघ्न व्यक्ति का उद्धार नहीं। मुनि श्री ने कहा कि भारतीय सभ्यता में धन्यवाद […]

You May Like