जिला शिक्षा अधिकारी पर दर्ज हो एफआईआर 

कांग्रेस ने कहा कि दुष्कर्म पीडि़ता की पहचान की उजागर

 

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में हुए जघन्य अपराध के मामले में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। पॉस्को एक्ट और दुष्कर्म की तहत दर्ज अपराध में पीडि़ता की पहचान सार्वजनिक करना दंडनीय अपराध है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी दस्तावेज में पीडि़ता का नाम, माता-पिता का नाम और पता स्पष्ट रूप से लिखा गया। इतना ही नहीं, यह आदेश सार्वजनिक रूप से साझा किया गया और ऑनलाइन भी अपलोड कर दिया गया, जिससे पीडि़ता और उसके परिवार की निजता एवं सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया।  इस गंभीर लापरवाही के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए घनश्याम सोनी को तत्काल बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि यदि प्रशासन दोषी अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं करता, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जनआंदोलन करेगी।

Next Post

जापान और भारत के बीच द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था का नवीनीकरण

Fri Feb 28 , 2025
मुंबई, 28 फरवरी (वार्ता) जापान और भारत ने प्रभावी द्विपक्षीय स्वैप व्यवस्था का आज नवीनीकरण किया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जापान के वित्त मंत्रालय की ओर से अधिकृत बैंक ऑफ जापान और आरबीआई ने बीएसए के दूसरे संशोधन और पुनर्संरचना समझौते पर […]

You May Like