आयोजकों ने प्रथम नागरिक के साथ नगर निगम का किया अपमान: दिनेश

जबलपुर: शहर में कोई भी निर्माण कार्य होता है तो उसमें सबसे बड़ी भूमिका नगर निगम की होती है और ऐसे में नगर निगम के महापौर, प्रथम नागरिक जगत बहादुर सिंह अन्नू को वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर के उद्घाटन के मुख्य समारोह में दो मिनट मंच से बोलने नहीं देना एक कुंठित मानसिकता को दर्शा रहा है। ये महापौर, नगर निगम और पूरे शहरवासियों का अपमान है क्योंकि शहर की चारों विधानसभा के मतदाताओं ने महापौर को चुना है। ये सारी बातें पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं हैं।

श्री यादव ने यह भी कहा कि फ्लाई ओवर मुख्य कार्यक्रम के आयोजक सत्तादल द्वारा पिछले कई सालों की परंपरा को तोड़ा जा रहा है। अगर कार्यक्रम कांग्रेस आयोजित करती तो भाजपा के जिम्मेदार को मंच से बोलने का दो मिनट का समय जरूर देती। शहर विकास की बात अगर आए तो दलगत राजनीति छोड़ देनी चाहिए। ये राजनीति द्वेष की भवना से किसी दूसरे को नीचा दिखाने के लिए की गई है जो काफी निंदनीय है।

पूर्व नगर अध्यक्ष ने बताया कि पहले महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू कांग्रेस से प्रथम नागरिक चुने गए थे बाद में उन्होनें भाजपा को ज्वाइन किया लेकिन मंच में ये द्वेष सत्तादल में स्पष्ट देखा गया। दिनेश यादव ने केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी की तारीफ भी की और कहा कि उन्होनें राजनीति से परे होकर सच्चाई को खुले मंच से स्वीकार किया और बयान दिया कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास उन्होनें जबलपुर में फ़्लाई ओवर ब्रिज का प्रस्ताव भेजा था।

Next Post

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

Mon Aug 25 , 2025
दमोह:जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात कटनी मार्ग रैपुरा और कुम्हारी के बीच गुदरी टेक पर एक आईसर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत में चार पहिया वाहन में सवार 4 लोगों में गोलू विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. वहीं तीन […]

You May Like