दमोह:जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात कटनी मार्ग रैपुरा और कुम्हारी के बीच गुदरी टेक पर एक आईसर और चार पहिया वाहन की भिड़ंत में चार पहिया वाहन में सवार 4 लोगों में गोलू विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है.
वहीं तीन घायलों को पटेरा अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल भेजा गया. जहां ड्यूटी रत डॉक्टर जावेद खान ने एक आलोक शर्मा को जबलपुर रेफर कर दिया, जबकि दो घायलों में माखन साहू दीपेंद्र सिंह का उपचार जिला अस्पताल में जारी है.
