डेयरियों से 275 किलो पनीर जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने

भोपाल: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर की विभिन्न डेयरियों से करीब 275 किलो पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत 1.10 लाख रुपये बताई गई है।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने देर रात जैन डेयरी, कोलार तथा तड़के न्यू कृष्णा डेयरी, नादरा बस स्टैंड और नेशनल डेयरी का निरीक्षण किया। टीम सुबह 4 बजे से रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड और आईएसबीटी सहित विभिन्न स्थानों पर जांच के लिए पहुंची। पनीर की गुणवत्ता और स्वरूप को लेकर संदेह होने पर उसे नियमानुसार जब्त कर मौके से नमूने लिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने से पहले जब्त पनीर को एनालॉग पनीर घोषित नहीं किया गया है। नमूनों की जांच के बाद ही इसकी वास्तविक संरचना और गुणवत्ता को लेकर अंतिम निष्कर्ष निकलेगा।यदि जांच में पनीर मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया या उसमें वनस्पति/अन्य वसा आधारित उत्पाद का इस्तेमाल सामने आया, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने कहा है कि अमानक और गलत नाम या दावे के साथ बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में 2024 की हिरासत में मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी, और पीड़ित परिवार को ₹25 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया

Thu Aug 13 , 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय श्रवण सूर्यवंशी की हिरासत में हुई मौत के मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी है। अदालत ने राज्य के अधिकारियों द्वारा मामले को छिपाने और कार्रवाई में देरी करने के प्रयासों की कड़ी निंदा की है। […]

You May Like