राजधानी में अनंत चतुर्दशी पर निकल रहा है चल समारोह, देर रात तक होगा प्रतिमा विसर्जन

भोपाल। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शनिवार की रात राजधानी की सड़कों पर भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान बड़ी-बड़ी झांकियों में विराजे गणपति बप्पा को श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और जयकारों के साथ विसर्जन स्थल की ओर रवाना किया। शोभायात्रा में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी भाग लिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया। भक्ति और उत्साह के वातावरण में पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।

Next Post

एनएच-30 पर बड़ा हादसा : बलाई नदी पुल पर लटका ट्रक, गड्ढा बचाने की कोशिश में गई एक जान

Sat Sep 6 , 2025
नारायणगंज/मंडला।नेशनल हाईवे 30 पर नारायणगंज के समीप शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। रात लगभग 9:30 बजे बलाई नदी पुल पर गड्ढा बचाने के चक्कर में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गया और आधा पुल के बाहर लटक गया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके […]

You May Like