भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। इस बैठक से पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संबंधों को वर्षों से समृद्ध और घनिष्ठ बताया।सीएम डॉ. यादव ने लिखा मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का संबंध वर्षों से अत्यंत समृद्ध और घनिष्ठ रहा है। हमारे स्वप्न, संकल्प और उड़ान हमेशा साझे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग, पर्यटन, ऊर्जा, आईटी, और कृषि आधारित उद्यमों के लिए तेजी से उभरता हुआ गंतव्य बन रहा है। मुंबई के उद्योगपतियों के साथ होने वाली यह चर्चा राज्य में निवेश बढ़ाने और नए रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में कई प्रमुख औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे, जो मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर अपनी रुचि जताएंगे।
