भिंड: जिले के बरासो थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने पिता और ताऊ के दो बेटों पर प्रताड़ना, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपियों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया तथा अनुचित दबाव डालने की कोशिश की।
पीड़िता ने बताया कि उसने पहले बरासो थाना में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद युवती ने भिंड पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
युवती ने कहा कि उसे लंबे समय से परिजन परेशान कर रहे हैं, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत पीड़ा में है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
