घुरेल धाम पर पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु, सोमवार को हुए कई भण्डारे, भारी भीड़ रही 

ब्यावरा। ब्यावरा-सुठालिया मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध घुरेल धाम पर मकर सक्रांति के पावन पर्व पर 13 से 15 जनवरी तक भव्य मेले का आयोजन होगा. मकर सक्रांति के पूर्व ही घुरेल धाम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुु पहुंच रहे है, सोमवार को यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तथा कई भण्डारे हुए.

विदित है कि घुरेल धाम पर जिले ही नहीं अपितु दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुु आते है. मकर सक्रांति पर यहां मेला लगता है. हजारों की संख्या में लोग घुरेल धाम आते है. साल दर साल मेले की भव्यता बढ़ रही है. बड़ी संख्या में दुकानें, झूले व अन्य मनोरंजन के साधन यहां आते है. जिले सहित दूर-दराज से हजारों की संख्या में नागरिक मेले में पहुंचते है. मेला स्थल पर झूले लगना भी शुरु हो गये है.

विगत दिवस पशुनपतिनाथ मंदिर घुरेल समिति एवं ग्राम पंचायत गिंदौरहाट के संयुक्त तत्वावधान में मेले के आयोजन को लेकर बैठक रखी गई. मेले का आयोजन 13 से 15 जनवरी तक होगा. मेले में जिन भी दुकानदारों, झूले वालों को अपनी दुकान लगाना है उनको 10 जनवरी को घुरेल धाम पहुंचना होगा जहां समिति द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ जगह का आवंटन किया जाएगा. जबकि 6 जनवरी को वाहन पार्किग हेतु बोली लगाई जाएगी जिसमें संबंधित भाग ले सकते है.

Next Post

कोयल खूथ में ज्वेलरी शॉप में चोरी, शटर तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

Mon Jan 5 , 2026
सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल खूथ गांव में बीते रविवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। मेन रोड पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात से भरी आलमारी तथा नकदी से […]

You May Like