सांसद बंटी साहू ने लोकसभा में जैनतीर्थ सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में पातालकोट एक्सप्रेस के स्टॉप का मामला उठाया

छिन्दवाड़ा। मंत्रालय के प्रमुख विभाग कंज्यूमर अफेयर फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन और कोयला मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति के सदस्य एवं सांसद बंटी विवेक साहू ने सोमवार को लोकसभा के मानसुन सत्र के दौरान नियम 377 के अधीन मध्यप्रदेश के दतिया जिले में जैनतीर्थ सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में पातालकोट एक्सप्रेस के स्टॉप का मामला उठाया है । सांसद बंटी साहू ने कहा कि मै केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध करना चाहता हूं कि श्री सोनागिर जी में पातालकोट एक्सप्रेस का स्टापेज दिया जाए। इस दौरान सांसद ने लोकसभा में अपने प्रष्न में कहा है कि सोनागिर तीर्थक्षेत्र जैन आस्था का केन्द्र है। सिवनी, छिन्दवाड़ा, बैतूल, मंडला, नरसिंहपुर इत्यादि जिलों के जैन धर्मावलम्बियों का ही नहीं अपितु सिवनी से फिरोजपुर तक के रेलमार्ग पर आने वाले जिलों एवं इनके आसपास के जिलों में निवासरत जैन श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्थाओं का केन्द्र है। बड़ी संख्या में जैन धर्म के व्यक्ति इस तीर्थ स्थल पर आते हैं। मेरे एवं सिवनी क्षेत्र से यहाँ के लिये कोई सीधी रेलगाडी नहीं है। जैन श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए सिवनी से फिरोजपुर तक चलने वाली 20423 / 20424 पातालकोट एक्सप्रेस का स्टॉप सोनागिर जी में दिया जाता है तो लोगों को तीर्थस्थल आने जाने के लिये रेल सेवा उपलब्ध होगी।

Next Post

भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Mon Aug 3 , 2026
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर हथनी के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू पिता धनीराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिलोद बम्होरी, थाना नोहटा बाइक से जा रहा था। […]

You May Like