
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर मार्ग पर हथनी के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरू पिता धनीराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिलोद बम्होरी, थाना नोहटा बाइक से जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के शरीर के दो-तीन हिस्से हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रियंका पटेल और आरक्षक गौरव मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।इसके बाद एएसआई अभय सिंह और आरक्षक देवेंद्र ने पहुंचकर शव का पंचनामा भरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
