गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे, रासुका में गया जेल

जबलपुर: फरारी के दौरान शहर में दहशतगर्दी फैलाते हुए लूट-बमबाजी और निर्वस्त्र कर पिटाई करने वाले गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही एनएसए वारंट में भी उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक गोरखपुर थाने में दर्ज चाकूबाजी, हत्या के प्रयास समेत एक अन्य अपराध में फरार निक्की ठाकुर 19 वर्षीय निवासी रामपुर मांडवा बस्ती का लंबे समय से फरार चल रहा था।

इस दौरान उसने अपने साथी समीर श्रीवास, निक्की ठाकर, गुल्लु और दुर्गेश चौधरी अन्य के साथ अधारताल में प्रदीप साहू निवासी महाराजपुर के साथ विवाद करते हुए घर पर बमबाजी की थी। सुअर मार बम घर के बिजली के मीटर में लग गए थे और फूट गए थे। इसके अलावा सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंद्रा मार्केट में कन्हैया चक्रवर्ती 18 वर्ष निवासी ग्राम चरगवां के साथ मारपीट कर उसकी बाइक लूटकर फरार हो गया था।

14 दिसम्बर को समीर, श्रीवास गुल्लू, दुर्गेश के साथ मिलकर निक्की ठाकुर ने एक युवक को निर्वस्त कर उसकी पिटाई की थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायर किया था। ये सभी वारदातें उसने फरारी के दौरान की थी। आरोपी को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एनएसए वारंट में भी उसकी गिरफ्तारी दर्ज की गई। गुरूवार को उसे जेल भेज दिया गया।
19 की उम्र में 20 जुल्म किए
सूत्रों के मुताबिक निक्की ठाकुर 19 वर्षीय निवासी रामपुर मांडवा बस्ती गोरखपुर का आपराधिक रिकॉर्ड है। निक्की और उसकी गैंग अधारताल से लेकर गोरखपुर, रांझी समेत अन्य थाना क्षेत्रों मेंं सक्रिय है। निक्की पर हत्या के प्रयास, बमबाजी, लूट समेत अन्य अपराध दर्ज है। 19 साल की उम्र में वे 20 अपराध कर चुका है।
गुर्गे भी पकड़ाए
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने निक्की के गुर्गे गुल्लू दुबे, एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है। जबकि दुर्गेश समीर फरार है जिनकी तलाश जारी है। पुलिस गैंग से जुड़े लोगों की भी सूची बना रही है। इसके बाद मददगारों की भी जानकारी जुटा रही है।

Next Post

रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 के बाहर इन दिनों ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। चालक अपने वाहन सड़क के बीचों-बीच खड़े कर देते हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने और बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।अव्यवस्थित पार्किंग […]

You May Like