यूरिया की डिमांड घटी तो गोदामों में बढ़ गया स्टॉक

जबलपुर: जिले में खाद को लेकर किसानों की मांग कम हो गई है, जिसका परिणाम यह है कि सेंट्रल लॉक, डबल लॉक एवं सहकारी विरतण केंद्रों के गोदाम अब पर्याप्त मात्रा में यूरिया का स्टॉक है। किसानों से मिली जानकारी के अनुसार धान में यूरिया के छिड़काव बहुत कम मात्रा में हो रहा है।

जिसके चलते यूरिया की मांग घटते ही वितरण केंद्रों में खाद का स्टॉक बढ़ गया है और डिमांड कम होने के कारण विरतण केंद्रों में अब खाद के लिए कहीं भी किसानों की भीड़ दिखाई नहीं पड़ रही है। इसके अलावा जो किसान पूर्व में खाद के लिए भटक रहे थे वह अब राहत की सांस ले रहे है।

Next Post

देवी प्रतिमा स्वरूप के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Mon Sep 15 , 2025
जबलपुर:रविवार को हिंदू धर्म सेना जबलपुर महानगर द्वारा के विभिन्न क्षेत्रों भानतलैया, हनुमानताल, घमापुर, शीतलामाई कुम्भार मोहल्ला, रांझी सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थानीय कलाकृति केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने मूर्तिकारों से संपर्क कर यह सुनिश्चित किया कि नवरात्र महोत्सव के लिए निर्मित […]

You May Like