रायपुर समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत तीन जिलों में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गयी है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने आज देर रात 12 बजे प्रदेश के कई जिलों के लिए विशेष मौसम अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में मध्यम स्तर के गरज-चमक वाले तूफान, तेज झोंकेदार हवाएं, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सुकमा और रायगढ़ जिलों में हल्की गरज-चमक, बारिश तथा सतही तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। यह अलट 15 मई रात 02:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

Next Post

सीआरपीएफ कैंप की जगह अब बस्तर का पहला जन सुविधा केंद्र बनेगा नेतानार, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Fri May 15 , 2026
जगदलपुर,(वार्ता) छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल गतिविधियों के समाप्त होने के बाद अब सुरक्षा कैंपों को जनहित सुविधाओं में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैंप को बस्तर का पहला “जन सुविधा केंद्र” बनाया जा रहा है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री […]

You May Like