जर्जर सड़कों को चिन्हित कर ठीक कराएं: कलेक्टर

जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।  कलेक्टर सिंह ने जर्जर एवं खराब सडक़ों को तत्काल चिह्नित कर सुधार कार्य कराने तथा हाइवे पर विचरण करने वाले आवारा पशुओं को सुरक्षित रूप से नवनिर्मित गौशालाओं में पहुँचाने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम किसान सम्मान निधि और समग्र ई-केवाईसी की पेंडेंसी का त्वरित निराकरण करने तथा लोक सेवा गारंटी के लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर निराकरण करने पर बल दिया। खाद्य विभाग को आदिवासी छात्रावासों, आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में खाद्यान्न का समय पर उठाव व वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

संबल योजना के तहत 100 दिनों से अधिक समय से लंबित अनुग्रह सहायता प्रकरणों का त्वरित समाधान करने को कहा। इसके अतिरिक्त ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, गौशालाओं में बिजली लाइन शिफ्टिंग, सीएम हेल्पलाइन की पुरानी शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निवारण और आगामी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जनजातीय कार्य, मत्स्य पालन और माइक्रो फूड प्रोसेसिंग योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। बैठक में डीएफओ पुनीत सोनकर और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

कायस्थ बंधुओं ने हवन-पूजन कर हरियाली बनाए रखने की ली शपथ

Mon Aug 31 , 2026
ग्वालियर। भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्वदेव मंदिर में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बंधुओं एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पंडित राजेश्वर राव द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर […]

You May Like