चाकूबाजी में दो घायल

जबलपुर। अधारताल एवं बरेला में हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अधारताल पुलिस के मुताबिक शुभेन्दु गर्ग 35 वर्ष निवासी सुभाषनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का शाम लगभग 7 बजे घर से दूध लेने मिश्रा डेयरी जा रहा था डेयरी के पास राजकुमार चौधरी, उदय पाण्डे, आकाश तिवारी मिले जो उससे शराब पीने के लिये 1 हजार रूपये की मांग करने लगे, रूपये देने से मना करने पर तीनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे, राजकुमार चौधरी ने चाकू से हमलाकर उसे चोट पहुंचा दी । इसी प्रकार बरेला थाने में राजेन्द्र कुमार पाठक 45 वर्ष निवासी पिपरिया कला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह लगभग 8 बजे गांव में टहलते हुये इंद्रकुमार बर्मन के घर के सामने पहुंंचा जहां इंद्रकुमार मिला, उसने इंद्रकुमार बर्मन से 4 वर्ष पहले उधार दिये हुये 2600 रूपये मांगे, इसी बात पर इंद्रकुमार बर्मन उससे बहस करते हुये शराब पीने के लिये 500 रूपये मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर इंद्रकुमार ने चाकू से हमला कर उसे चोट पहुंचा दी।

Next Post

कार की टक्कर से दो घायल

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर । पाटन थाना अंतर्गत पाटन-जबलपुर मेन रोड भौंरदा तिराहा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पप्पू झारिया 40 वर्ष निवासी कछपुरा संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 8 बजे पाटन-जबलपुर मेन रोड भौंरदा तिराहा के पास पीछे […]

You May Like