
जबलपुर । पाटन थाना अंतर्गत पाटन-जबलपुर मेन रोड भौंरदा तिराहा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक पप्पू झारिया 40 वर्ष निवासी कछपुरा संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 8 बजे पाटन-जबलपुर मेन रोड भौंरदा तिराहा के पास पीछे से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 5081 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके दोस्त नर्मदा प्रसाद की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे नर्मदा प्रसाद व सुरेश कुमार दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये, दोनों को हाथ पैर व शरीर में चोटें आईं।
