
जबलपुर । ग्वारीघाट पुलिस ने अवैध शराब के साथ तस्कर को दबोचा । पुलिस के मुताबिक दुर्गानगर काली मंच के पास शराब रखे बेचने की फिराक में खड़े राज उर्फ रोहित बर्मन 21 वर्ष निवासी दुर्गानगर को घेराबंदी कर दबोचा गया । जिसके कब्जे में रखे चारों गुम्मों को चैक करने पर कुल 56 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 11 हजार रूपये की रखी मिली। पूछताछ करने पर महुआ खरीदकर घर पर शराब बनाना और शराब निर्माण सामग्री घर के पीछे खदान में फेंक देना बताया। आरोपी के कब्जे से शराब जब्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
