फूलबाग में रामलीला आज से, भजन संध्या होगी

ग्वालियर। फूलबाग मैदान में श्री रामलीला समारोह समिति, लश्कर के तत्वाधान में श्री रामलीला समारोह की दिन रात विहंगम तैयारियां चल रही हैं। आज श्री रामलीला समारोह समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, स्वागत अध्यक्ष मयंक गर्ग, महासचिव विजय गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सत्य कुमार मिश्रा, रमेश चौरसिया, विजय गर्ग, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं को व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया कि 9 अक्टूबर से 21अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे रामलीला का दर्शन करने आएं। 9 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे से भजन संध्या भी होगी।

Next Post

704 एलएचबी कोचों में स्टिफ़नर प्लेट बदलीं

Thu Oct 8 , 2026
जबलपुर। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जबलपुर रेल मंडल ने वर्ष 2026 में सभी 704 एलएचबी कोचों में संशोधित स्टिफ़नर प्लेट लगाने का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया है। आरडीएसओ के दिशा-निर्देशों के तहत किए गए इस तकनीकी सुधार से एलएचबी कोचों के अंडरफ्रेम की संरचनात्मक मजबूती बढ़ेगी। […]

You May Like