पाकिस्तानी जेलों से रिहा 101 अफगान कैदियों को स्वदेश भेजा गया

काबुल 08 अप्रैल (वार्ता) अफगानिस्तान के पाकिस्तान में कैद 101 कैदियों को रिहा कर उन्हें स्वदेश वापस भेज दिया गया है।

शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा।

मंत्रालय के बयान के अनुसार कैदी दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक क्रॉसिंग पॉइंट के ज़रिए सोमवार को अफ़गानिस्तान वापस लौटे। पिछले हफ़्ते पाकिस्तान में कैद 223 अफ़गान नागरिकों को रिहा कर दिया गया और उन्हें उनके वतन वापस भेज दिया गया।

पाकिस्तान सरकार 2025 तक 30 लाख अफ़गानों को उनके वतन वापस भेजने की तैयारी में है।

अफ़गानिस्तान की अंतरिम सरकार ने बार-बार अफ़गान शरणार्थियों से वापस लौटने और युद्धग्रस्त अपने देश के पुनर्निर्माण में मदद करने का आग्रह किया है।

 

Next Post

कृषि विज्ञान केंद्र में आगामी योजनाओं एवं लक्ष्यों पर चर्चा 

Tue Apr 8 , 2025
गोविंद नगर। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर में आज विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यास के प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर एवं सहसचिव केशव माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान केंद्र की गत वर्ष की उपलब्धियों, गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। […]

You May Like