
गोविंद नगर। कृषि विज्ञान केंद्र गोविंद नगर में आज विगत वित्तीय वर्ष 2024-25 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में न्यास के प्रबंधक धर्मेंद्र गुर्जर एवं सहसचिव केशव माहेश्वरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान केंद्र की गत वर्ष की उपलब्धियों, गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं एवं लक्ष्यों पर भी चर्चा हुई। धर्मेंद्र गुर्जर ने केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए इसे किसानों के हित में प्रभावी और उपयोगी बताया। वहीं केशव माहेश्वरी ने केंद्र की ओर से नवाचारों और तकनीकी प्रसार पर बल देने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बैठक में कृषि वैज्ञानिकों, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भी भाग लिया। सभी ने केंद्र को और अधिक सशक्त एवं किसानोन्मुख बनाने के लिए अपने उपलब्धियां एवं सुझाव प्रस्तुत किए।
