शहर के विकास को गति देने नपा पहुंचे विधायक राय

सीहोर. शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए मंगलवार को नपा में पहुंचे विधायक सुदेश राय ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षदों और अधिकारियों और कर्मचारियों से भेंट की. उन्होंने कहा कि हमारे छोटे भाई नपाध्यक्ष राठौर और पूरी परिषद पूरी शिद्दत से पूरी तन्मयता के साथ शहर के विकास के लिए हम लोग काम कर रहे हैं. शहर में बहुत सारे विकास कार्य हुए हैं. जिससे हमारा शहर सुंदर व विकसित हुआ है.

इस मौके पर नपाध्यक्ष राठौर ने विधायक राय को बताया कि शहर के विकास के लिए गत दिनों करीब 311 करोड़ रुपए की योजनाएं बनाई हैं. जिसमें अमृत योजना के अलावा 25 करोड़ रुपए की सीवन के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण आदि की योजना है. नपा के द्वारा प्रतिदिन सड़कों और नालियों का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

Next Post

अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट का पद रिक्त, निजी सेंटरों पर महंगे दामों पर कराना पड़ रही जांच

Tue Apr 8 , 2025
सीहोर. जिला अस्पताल परिसर में 30 करोड़ रुपए की लागत से नवीन अस्पताल भवन बनाया गया है. लोकार्पण के बाद यहां पर मेटरनिटी और अन्य विभाग शिफ्ट किए गए हैं. लेकिन अस्पताल का ढर्रा सुधरने का नाम नहीं ले रहा है पूर्व की तरह यहां की व्यवस्थाएं जस की तस […]

You May Like

Play sound