छतरपुर। खजुराहो में पिछले कुछ समय से विवादों के केंद्र में रहे थाना प्रभारी प्रशांत सेन को पद से हटा दिया गया है। छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने यह कार्रवाई करते हुए उन्हें खजुराहो थाना प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया।
उनके स्थान पर उपनिरीक्षक नंदकिशोर सोलंकी को खजुराहो थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि प्रशांत सेन का कार्यकाल कई कारणों से चर्चा और विवादों में रहा था। स्थानीय स्तर पर भी उनके स्थानांतरण की मांग उठ रही थी।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई पदस्थापना के बाद पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
