फ्रांस में हिंसक झड़पों के मामले में 400 लोग गिरफ्तार

पेरिस 31 मई (वार्ता) फ़्रांस में फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 400 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में हरा दिया। इसके बाद शनिवार को देर रात जश्न के दौरान जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पेरिस में बस, ट्रेन और रेल सेवाओं को बाधित करने वाली अशांति को रोकने के लिए हज़ारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आतिशबाज़ी और फ़्लेयर्स जलाए गये। इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये। शहर के बीचों-बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

गौरतलब है कि जहाँ पीएसजी ने लगातार दूसरी खिताब जीती थी, वहीं यह लगातार दूसरा साल भी था, जब फ़ुटबॉल की वजह से हिंसा भड़की। इससे पहले 2025 में फ़्रांसीसी टीम की जीत के बाद हुए जश्न ने हिंसक रूप ले लिया था।

सोशल मीडिया में प्रसारित तस्वीरों में पेरिस में सड़कों पर इलेक्ट्रिक बाइक जलती हुई और जश्न मनाने वालों को कम से कम एक दुकान के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि इस अशांति के दौरान छह वाहन, दो दुकानें और एक बस स्टॉप क्षतिग्रस्त हो गए। फ़्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार तड़के 416 लोगों को गिरफ़्तार किया गया, जिनमें पेरिस के 280 लोग शामिल हैं। गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि सात अधिकारी घायल हुए हैं और उन्होंने इस अशांति को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं बताया। दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने सोशल मीडिया एक पर लिखा, “सिर्फ़ फ़्रांस में ही किसी फ़ुटबॉल क्लब की जीत दंगे भड़का देती है।” उन्होंने कहा, “सिर्फ़ फ़्रांस में ही जीत की शाम को हर किसी को हिंसा का शिकार होने से बचने के लिए अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर होना पड़ता है।”

उधर, खिलाड़ी रविवार को अपराह्न में होने वाली विजय परेड में हिस्सा लेंगे, जिसमें एफ़िल टावर के पास चैंप्स डी मार्स का दौरा और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह शामिल है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल पीएसजी की यूरोपीय चैंपियनशिप जीत के बाद हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक 17 वर्षीय लड़का भी शामिल था।

 

Next Post

भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर

Sun May 31 , 2026
Arun Govil ने खुलासा किया कि वह ‘रामायणम’ में राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिए शुरुआत में तैयार नहीं थे। फिल्म को रामानंद सागर की ‘रामायण’ से जोड़ने की सोच के बाद उन्होंने इस भूमिका के लिए हामी भरी। भारतीय टेलीविजन इतिहास के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक […]

You May Like