अवैध शराब की बिक्री करने वाला आधा दर्जन आरोपी पकड़े गए

रीवा:चोरहटा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री एवं पैकारी करने वाले आधा दर्जन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा. जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई.थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री किये जाने की लगातार शिकायत मिल रही थी. मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग दबिश दी गई. जहा पकड़े गये.

आरोपियों में बृजेंन्द्र सिंह पिता रामकिशोर सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम करहिया नं. 01 थाना चोरहटा, पिन्टू केसरवानी पिता स्व. पुरूषोत्तमदास केसरवानी उम्र 44 वर्ष निवासी खैरी बस्ती, जीतेन्द्र उर्फ रज्जन वर्मा पिता राजबहोर वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खैरी नई बस्ती, रामसजीवन चौधरी पिता स्व. ललुआ चौधरी उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 चोरहटा, समित पटेल पिता दयाशंकर पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी कुबरी बडौला थाना बभनी जिला सीधी (म.प्र.) हाल लखौरी बाग, रामलखन कोरी पिता मिठाईलाल कोरी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुशहा थाना सगरा हाल ग्राम बैजनाथ अहरी टोला शामिल है. आरोपियों से 05 बोतल अग्रेजी शराब, 26 पाव अग्रेजी गोवा शराब,122 पाव देशी मदिरा, 07 पाव मसाला देशी मदिरा कीमत कुल 16762 रुपये जप्त किया गया. अहम भूमिका प्रधान आरक्षक शिवाजीत मिश्रा, पुष्पराज बागरी, रामायण तिवारी की रही.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने महिला क्रिकेट टीम को दी ऐतिहासिक जीत की बधाई,आज कर रहे समाधान योजना का शुभारंभ

Mon Nov 3 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व कप-2025 फाइनल जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि टीम का पहली बार विश्व विजेता बनना पूरे राष्ट्र के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। यह ऐतिहासिक जीत भारतीय महिला खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और प्रतिभा […]

You May Like