
ग्वालियर। आज पोहरी विधानसभा की ग्राम पंचायतों में सांसद भारत सिंह कुशवाह ने 2 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत वागौदा के ग्राम हुसैनपुर में 25 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन एवं 11.97 लाख की लागत राशि से बनने वाली आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन, ग्राम पंचायत खौदा के ग्राम गूगरगांव में 25 लाख की लागत राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन एवं ग्राम पंचायत भदरौनी के ग्राम सेगाडा और सेवाखेड़ी में 25 -25 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत ड़ागवर्वे और ऐसवाया में 15-15 लाख के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया ।
इस अवसर पर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामकली आदिवासी, भरत दांतरे, मंडल अध्यक्ष विष्णु परिहार, आशुतोष जैमनी, मंडल अध्यक्ष धीरज व्यास, जिला उपाध्यक्ष शालिग्राम कुशवाह, महामंत्री झिरी रंजीत धाकड़, पूर्व मण्डल अध्यक्ष तुलाराम यादव, विभागीय अधिकारी एवं ग्राम के वरिष्ठगण उपस्थित रहे।
