
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर आज प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अलख जगाने वाले क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे के 169वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा युवा समाज सेवी ब्राह्मण रेजीमेंट के अवनीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
मुख्य वक्ता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, कृष्ण बिहारी दुबे, संगीता शर्मा, डॉ सरिता त्रिपाठी, शशि व्यास, रेनू दण्डोतिया थे। संचालन देवेंद्र कुमार पाठक ने किया। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. भारद्वाज ने संबोधित करते हुए कहा कि शहीद मंगल पांडे ने 1849 में ईस्ट इंडिया कंपनी को ज्वाइन किया । मंगल पांडे ने सूअर और गाय की चर्बी से निर्मित कारतूस का इस्तेमाल करने से मना किया। शहीद मंगल पांडे ईस्ट इंडिया कंपनी की 34 भी इन्फैंट्री के सिपाही थे। उन्होंने जब सुअर ओर गाय की चर्बी लगे कारतूस का इस्तेमाल करने से मना किया तो उन्हें उसका खामियाजा फांसी के फंदे पर झूल कर देना पड़ा। युवाओं को राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा मंगल पांडे के बलिदान से लेनी चाहिए।
इस अवसर पर राजू पंडित, रमेश चंद्र पाठक, अजय दंडोतिया, सागर शर्मा, अमन शर्मा, कुलदीप काकोरिया, आयुष शर्मा, सूरज शर्मा, विवेक दुबे ,अर्पित उपाध्याय, शालू शर्मा, सक्षम आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
