ईडी ने 160 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में बंगाल में आठ जगहों पर तलाशी ली

कोलकाता, (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को 160 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल की आठ जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

ईडी ने कोलकाता के अलावा उत्तर 24 परगना जिले के बोंगगांव में भी चार जगहों पर छापेमारी की। ईडी के अधिकारियों ने विशाल नाम के व्यक्ति के घर का दौरा किया और उसके बाद उसके रिश्तेदार राजीव बिस्वास के घर की तलाशी ली।

बिस्वजीत बिस्वास नाम का एक व्यवसायी, जिस पर अलग-अलग नामों से बिजनेस शुरू करके धोखाधड़ी करने का आरोप है, वह भी ईडी की जांच के दायरे में आ गया है।

आरोप है कि 2014 और 2020 के बीच राज्य के बाहर के कई लोगों को उनकी जमा राशि पर ज़्यादा ब्याज दर का वादा करके ठगा गया।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के बहाने कथित तौर पर करोड़ों रुपये का गबन किया गया। माना जा रहा है कि इस धोखाधड़ी के पीछे एक सिंडिकेट काम कर रहा था।

 

 

Next Post

छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर से इस्तेमाल कर रही है कांग्रेस : प्रधान

Wed Jul 22 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गांधी और […]

You May Like