राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खजुराहो पहुंची, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की अगवानी

खजुराहो (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज विशेष विमान से मध्यप्रदेश के खजुराहो पहुंची, जहां पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उनकी अगवानी की।छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की अगवानी के अवसर पर सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से छतरपुर जिले में ही गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम के लिए रवाना हो गयीं।राष्ट्रपति बागेश्वर धाम परिसर में 251 कन्याओं के सामुहिक विवाह समारोह में शिरकत करेंगी। धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के प्रवास पर, बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह में होंगी शामिल

Wed Feb 26 , 2025
छतरपुर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्रीमती मुर्मु सुबह लगभग साढ़े 11 बजे गढ़ा ग्राम स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित बुंदेलखंड का महाकुंभ एवं 251 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव […]

You May Like