रेहटी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा

रेहटी। थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 चोरी कीबाइक जप्त की गई. गौरतलब है कि 24 नवंबर को साजन नागर निवासी ग्राम बांया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने रात को अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की. सुबह बाइक मौजूद नहीं थी. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चोर की तलाश प्रारंभ कर दी थी. विवेचना के दौरान आरोपी दीपक वर्मा उर्फ दीपू, निवासी ग्राम नहरकोला कला, थाना सिवनी मालवा, जिला नर्मदापुरम, हाल निवासी स्टेट बैंक कॉलोनी, सिवनी मालवा से पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी द्वारा बाइक चोरी कर ग्राम आंवलीघाट में छुपाकर रखना स्वीकार किया गया. आरोपी की निशादेही पर ग्राम आंवलीघाट से चोरी गई बाइक बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

Next Post

अधिकारी टीबी मरीजों को प्रदान कर रहे फूड बास्केट

Fri Jan 2 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले को टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर पहल की जा रही है। जिले में क्षय रोग (टीबी) के उन्मूलन के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वित रूप से कार्य कर रहे हैं तथा टीबी मरीजों तक सीधे उनके घर पहुंचकर […]

You May Like