सेवानिवृत्त 22 रेल कर्मी सम्मानित

भोपाल। भोपाल मंडल में हाल ही में रेल सेवा से निवृत्त हुए 22 कर्मचारियों को विदाई दी गई. मंडल कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में रेलवे के अधिकारी भी शामिल हुए. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक रश्मि दिवाकर की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। साथ ही, उन्हें गोल्ड मेडल, पेंशन भुगतान आदेश (आई-पास पोर्टल से), मानार्थ पास, परिचय पत्र एवं उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए। इस मौके पर जनसंपर्क अनुभाग, भोपाल मंडल में कार्यरत इसराइल मोहम्मद (रफीक) को भी सम्मानित किया गया. उन्होंने 35 वर्षों से अधिक की अपनी सेवा के दौरान रेलवे की छवि निर्माण और मीडिया समन्वय में सराहनीय भूमिका निभाई. कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक सहित रेलवे यूनियन, संघ एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवेमेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Next Post

"ऑपरेशन अमानत" में RPF ने यात्रियों को लौटाया खोया सामान

Fri May 2 , 2025
भोपाल।भारतीय रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया है. रेलवे सुरक्षा बल ने इसके लिए “ऑपरेशन अमानत” अभियान का शुभारंभ किया है. यह अभियान खासतौर पर यात्रा के दौरान खोए हुए सामान की तलाश और उसे सही मालिक तक पहुँचाने के उद्देश्य […]

You May Like