जल वितरण व्यवस्था को लेकर निगमायुक्त ने की समीक्षा

जबलपुर: ग्रीष्मऋतु में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति करने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। इसके लिए सारे प्रयास किये जा रहे हैं। इन प्रयासों को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा जल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। बैठक में उन्होंने शहर की जल वितरण व्यवस्था को सुचारू और मजबूत बनाए रखने के लिए अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव के साथ सहायक यंत्री राजेश खम्परिया, संदीप जायसवाल, गुलाब इनवाती, मनोज पटैल, अंकुर नाग, अनुराग पाठक आदि को निर्देशित किया कि प्रतिदिन सुबह के समय वार्डो का भ्रमण करें और जलापूर्ति की स्थितियों को और अधिक मजबूत करने कार्यवाही सुनिश्ति करें।
बैठक के दौरान निगमायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पाइप लाइन का विस्तारीकरण नहीं है या पहाड़ी क्षेत्र है तो उन क्षेत्रों में भी टैंकरों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति की जाये। उन्होंने लीकेज को सुधरवाने तथा जल चौपाल नियमित रूप से लगाकर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश दिये।

Next Post

विजिलेंस ने तीन टीटीई को दबोचा, भारी कैश बरामद

Tue Jun 9 , 2026
जबलपुर: सोमवार की सुबह पश्चिम मध्य रेल की विजिलेंस टीम ने जबलपुर रेलवे स्टेशन में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन टीटीई की जांच की जिसमे तीनों टीटीई गोंडवाना एक्सप्रेस से उतरे और जब उनके पास रखे कैश का मिलान किया गया तो तीनों के पास से लगभग 46 हजार रुपये […]

You May Like