युवाओं को स्वर्ण ईटीएफ की ओर खींचने के लिए वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल का अभियान

मुंबई, 10 नवंबर (वार्ता) वैश्विक स्वर्ण बाजार पर अध्ययन एवं सलाह देने वाली एजेंसी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने भारतीय बाजार पर केंद्रित गोल्ड ईटीएफ अभियान की शुरुआत की यहां घोषणा की है जिसका उद्देश्य निवेशकों के सम्पत्ति सूची में एक्चेंजों में सूची-बद्ध स्वर्ण निवेश कोष योजनाओं (गोल्ड ईटीएफ) में निवेश के बारे में जागृति के प्रयासों में सहयोग करना है।

डब्ल्यूजीसी ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि इससे निवेश पोर्टफोलियों में तरलता और निवेश रणनीतिक की प्रासंगिकता मजबूत होगी। इस अभियान को ‘यह आज का सोना है’ (‘ यह है आज का सोना’) के संदेश पर आधारित किया गया है।

संगठन ने कहा है कि इसका एक पहलू डिजिटल-प्रेमी युवा निवेशकों के लिए सोने में निवेश को आधुनिक बनाना है।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की भारत में मार्केटिंग प्रमुख आरती सक्सेना ने कहा, ” गोल्ड ईटीएफ सोने तक पहुँचने के युवा पीढ़ी के तरीके में एक महत्वपूर्ण विकास का प्रतीक है। गोल्ड ईटीएफ सोने को खरीद कर भौतिक रूप से संग्रहित करने के तरीके से आगे बढ़ कर इसे आधुनिक निवेश पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाने का गतिशील और रणनीतिक तरीका है।” उन्होंने कहा कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए केवल 200 रुपये जैसी छोटी राशि के साथ किफायती प्रवेश बिंदु, निवेश यूनिट के साथ भौतिक सोने का समर्थन और खरीदने-बेचने की आसानी जैसी विशेषताओं को स्पष्ट करके इसे एक पसंदीदा निवेश विकल्प बनाया जा सकता है।

डब्ल्यूजीसी के इस अभियान 20-35 आयु वर्ग के युवा निवेशकों को लक्षित करके चलाया जा रहा है। इस अभियान में तीन फ़िल्में और चार प्रमुख दृश्य शामिल किये गये हैं। इनमें “लो एंट्री बैरियर” शीर्षक वाली एक अभियान फिल्म, हास्यपूर्ण ढंग से दर्शाती है कि कैसे छोटे से निवेश के साथ गोल्ड ईटीएफ महीने के अंत में होने वाली आम वित्तीय समस्याओं का समाधान प्रदान करते हैं।

बीबीडीओ इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य रचनात्मक अधिकारी, जोसी पॉल ने कहा, ‘ हमने एक ऐसा अभियान तैयार किया है जो इस आधुनिक वित्तीय लय के साथ पूरी तरह मेल खाता है।”यह अभियान टेलीविजन, डिजिटल और प्रिंट मीडिया पर चलेगा।

 

 

 

Next Post

दूसरी तिमाही में इमामी का मुनाफा 30 प्रतिशत घटकर 148.35 करोड़

Mon Nov 10 , 2025
कोलकाता, 10 नवंबर (वार्ता) पर्सनल केयर और स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी इमामी को दूसरी तिमाही में 148.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है जो एक साल पहले के 210.99 करोड़ रुपये की तुलना में 29.70 प्रतिशत कम है। कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका परिचालन राजस्व […]

You May Like